फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi will foundation stone of Agra Metro Project on 8 march

प्रधानमंत्री मोदी आठ मार्च को कर सकते हैं आगरा मेट्रो का शिलान्यास, यहां होगा कार्यक्रम

Sun, 03 Mar 2019 10:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will foundation stone of Agra Metro Project on 8 march
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
आगरा में मेट्रो चलाने की योजना को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद अब योजना के शिलान्यास की तारीख भी नजदीक आ गई है। बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को कानपुर से मेट्रो योजना का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
सूत्रों का कहना है कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां आयोजित इन्वेस्टर मीट में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कानपुर में करीब 75 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


इन योजनाओं में कानपुर मेट्रो और आगरा मेट्रो रेल की योजनाओं के भी शिलान्यास की संभावना है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आगरा मेट्रो रेल योजना को हरी झंडी दे दी है। मेट्रो पर योजना पर करीब 8380 करोड़ की लागत आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इस काम में करीब पांच साल का वक्त लगेगा। हालांकि आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को शिलान्यास के संबंध में अभी तक कोई जानकारी दी गई है। 

जिले को नौ महिला पिंक बसें मिलीं

प्रदेश में महिलाओं की यात्रा सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए निर्भया फंड से 50 महिला पिंक बसें चलाई जाएंगीं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इसका रूट तय कर लिया है। पिंक बस सेवा शुरू होने से महिलाओं को सफर में काफी सहूलियत होगी।  

लखनऊ को 17, गाजियाबाद को 18, आगरा को नौ और गोरखपुर को छह महिला पिंक बसें मिली हैं। छह मार्च को पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से 25 महिला पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed