फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi is to inaugurate Agra Metro in first week of March

Agra Metro: ताजनगरी में ट्रैक पर दौड़ने को मेट्रो लगभग तैयार, इस तारीख से यात्री कर सकेंगे सफर

Sun, 28 Jan 2024 11:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 11:11 PM IST
सार

ताजनगरी में ट्रैक पर दौड़ने को मेट्रो लगभग तैयार है। तीन भूमिगत स्टेशनों के लिए दोनों ओर पटरी बिछाने का कार्य 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is to inaugurate Agra Metro in first week of March
आगरा मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो ट्रेन के तीन भूमिगत स्टेशनों के लिए दोनों ओर पटरी बिछाने का कार्य 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। स्टेशनों के लिए ढाई किमी ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। अब बचे हुए 500 मीटर की दूरी पर दूसरी ओर की पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक कॉरिडोर की दूरी 6 किमी है। जो कि ताजमहल के पूर्वी गेट से जामा मस्जिद स्टेशन तक है। इसमें से पहले तीन एलिवेटेड स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद भूमिगत स्टेशन हैं। 
विज्ञापन


इनमें एक ओर की पटरी बिछ चुकी है। दूसरी ओर की पटरी आगरा फोर्ट स्टेशन को पार कर दिया है। अब महज 500 मीटर और पटरी बिछानी है। 31 जनवरी तक ये कार्य पूरा हो जाएगा और फरवरी के पहले सप्ताह में दोनों ओर के ट्रैक पर अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन के ट्रायल शुरू हो जाएंगे। मार्च के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed