फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister increased the prestige of the country in the world

Agra News: प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का बढ़ाया मान

Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister increased the prestige of the country in the world
प्रधानमंत्री ने विश्व में देश का बढ़ाया मान
विज्ञापन


-भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जन्म दिन मनाया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया गया। देश के विकास में प्रधानमंत्री के योगदान को याद करके उनकी योजनाओं पर चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने दो कार्यकाल में देश का मान बढ़ाया है। विश्व पटल पर आज भी कई देश भारत का लोहा मान रहे हैं। पड़ोसी देशों की अब देश में घुसपैठ करने की हिम्म्त नहीं है। आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है। प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण ही वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन संगीता गुप्ता, अशोक चौहान, प्रेमसिंह शाक्य, धीरु राठौर, उत्तम गुप्ता, ज्ञानेंद्र चौहान, साधना तिवारी, प्रज्ञा सैंगर, कविता राठौर, अमृता चौहान, नीतू जाटव मौजूद रहे। बाद में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से शहर में बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा सरकार की कथनी और करनी में एकरूपता

भोगांव/करहल/बेवर। भोगांव के मोहल्ला कबीरगंज स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार ने जनता से जो वादे किए थे वह एक-एक करके पूरा करके दिखाया है। वर्ष 2024 के चुनाव में एक बार फिर जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। डबल इंजन की सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरी है। आस्तेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, रेखा अवस्थी, संजय शर्मा, सुरेंद्र शंखवार, अमन वर्मा, अभय ठाकुर, विशाल सक्सेना मौजूद रहे।

करहल क्षेत्र के दिहुली में पाचपीर दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाकर उनके दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना की गई। देश में अमन, चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी गई। अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, प्रधान अनीस, सज्जाद, नसीम, मौलाना अनवर राज, नवाजुद्दीन खान, आबिद खान, मोहम्मद ओबैस मौजूद रहे। बेवर में भी भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। चेयरमैन सरितकांत भाटिया, सुनीति भाटिया, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।



शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगरिया शक्ति केंद्र में शिव मंदिर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक करके प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, धीरु राठौर, उत्तम गुप्ता, साधना तिवारी, प्रज्ञा सैंगर, अमृता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed