फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Primary school caught fire entire record burnt lock of headmaster room found broken

आगरा: प्राथमिक विद्यालय में आग लगी या लगाई गई? जल गया पूरा रिकॉर्ड, टूटा मिला प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला 

Mon, 18 Apr 2022 08:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 08:08 PM IST
सार

कागारौल के गांव नगला भुजा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आग लगने की घटना संदेह के घेरे में है। आग में  प्रधानाध्यापक कक्ष में  रखा विद्यालय का पूरा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Primary school caught fire entire record burnt lock of headmaster room found broken
प्राथमिक विद्यालय में जल गया पूरा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के गांव नगला भुजा स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात प्रधानाध्यापक कक्ष में आग लग गई। कक्ष में रखा विद्यालय से संबंधित नामांकन रजिस्टर, एसआर रजिस्टर, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और विद्यार्थियों का उपस्थिति रजिस्टर, मिड-डे मील, पत्र व्यवहार, चेक बुक आदि रिकॉर्ड जल गया। कागारौल थाने में प्रधानाध्यापक अजय सिंह की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

 
बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार भी सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला टूटा हुआ था। कक्ष पूरी तरह से जल गया है। इसमें रखी अलमारी भी राख हो गई है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर प्रधानाध्यापक कक्ष में आग लगाई है। पुलिस इसकी जांच करेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से भी तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई जा रही है, यह मामले की जांच करेगी। समिति ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध विद्यालय के रिकार्ड को सत्यापित भी करेगी। अकोला के खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार पोर्टल से विद्यालय का रिकॉर्ड जुटाने का काम करेंगे।   

विज्ञापन

गांव वालों ने अग्निशमन विभाग को दी थी सूचना 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गांव वालों ने विद्यालय में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच पर आग बुझाई। तब तक कक्ष में रखा सारा सामान व रिकार्ड जल चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में तैनात शिक्षिका की तैनाती की मांग करते हैं गांव वाले

बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि विद्यालय की कोई जांच नहीं चल रही थी। दो वर्ष पहले विद्यालय बंद था, इसमें शिक्षिका रजनी चौधरी को संबद्ध कर दिया गया था। उनकी पढ़ाई और मेहनत से गांव वाले और विद्यार्थी बेहद खुश थे। विद्यालय में और शिक्षकों की तैनाती के बाद रजनी चौधरी को यहां से कार्य मुक्त कर दिया गया। गांव वाले व विद्यार्थी खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर लगातार रजनी चौधरी को विद्यालय में संबद्ध करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed