{"_id":"6ab0b7aa8c300f16620669c0","slug":"priest-s-leg-allegedly-fractured-in-assault-over-removal-from-temple-in-agra-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की तोड़ दी टांग: बड़े हनुमान जी मंदिर में किया हमला, भीड़ देखकर भागे आरोपी; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी की तोड़ दी टांग: बड़े हनुमान जी मंदिर में किया हमला, भीड़ देखकर भागे आरोपी; केस हुआ दर्ज
Mon, 21 Sep 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:20 AM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मंदिर से हटाने को लेकर हुए विवाद में पुजारी ने तीन लोगों पर मारपीट कर टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुजारी के मुताबिक आरोपियों ने लात मारकर उसे गिराया और फिर जमकर पीटा। घायल पुजारी को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में आठ साल से सेवा कर रहे पुजारी दुर्ग सिंह ने दाऊजी इलेक्ट्रिक के मालिक मुकेश और उसके दो बेटों नंदू और राहुल पर पीटकर टांग तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना 5 सितंबर रात करीब 7:40 बजे की है। पीड़ित दुर्ग सिंह ने बताया कि मुख्य पुजारी छोटे लाल दुबे की मौजूदगी में मुकेश ने उसे दीपक उठाने के बहाने बुलाया और मंदिर से हटने को लेकर विवाद किया। आरोप है कि मुकेश ने उसकी बायीं टांग में लात मारकर उसे मंदिर के सामने पटक दिया।
इसके बाद नंदू और राहुल के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इसमें उसकी बायीं टांग टूट गई और सिर व शरीर में चोटें आईं। भीड़ आती देखकर आरोपी भाग गए। कुछ लोगों ने उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।