फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priest murdered to frame opponents, accused arrested in encounter

Agra News: विपक्षियों को फंसाने के लिए की पुजारी की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Priest murdered to frame opponents, accused arrested in encounter
आगरा। ग्राम पंचायत विप्रावली के रुहाई स्थित चौमुखा मंदिर आश्रम में 27 दिसंबर की रात पुजारी पातीराम की हत्या पूर्व सेवादार ने की थी। मृतक के पास पेचकस में लगाकर छोड़ी गई नाम और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची से पुलिस खुलासे तक पहुंच गई। रविवार तड़के को मुठभेड़ के बाद आरोपी बच्चू उर्फ वचन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि गांव के एक परिवार की वजह से पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस कारण उसने उस परिवार के बच्चे का अपहरण किया। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। जमानत पर बाहर आने के बाद वह पुजारी की हत्या कर अपने विपक्षियों को फंसाना चाहता था।
विज्ञापन

पिनाहट के रघुनाथपुरा अरनौटा मार्ग निवासी पातीराम कुशवाहा (68) रुहाई स्थित चौमुखा मंदिर के पुजारी थे। 27 दिसंबर की रात पातीराम मंदिर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। 28 दिसंबर की शाम मंदिर में पुजारी का शव मिला। चारपाई पर पेचकस से एक पर्ची लगी हुई थी। इस पर कुछ लोगों के नाम और मोबाइल नंबर लिखे थे।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पर्ची में लिखे नाम और नंबर वाले लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। उनसे कई सुराग मिले। इसके आधार पर बच्चू उर्फ वचन सिंह का नाम सामने आया। वह बासाैनी के गांव झरनापुरा का रहने वाला है। उसकी तलाश की गई। शनिवार तड़के पिनाहट पुलिस और सर्विलांस टीम को हत्यारोपी के क्योरी बीच का पुरा के नीचे चंबल के बीहड़ में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। बच्चू उर्फ वचन सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उससे एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को वापस लाने के लिए बालक का किया था अपहरण
डीसीपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपी बच्चू सिंह पर 6 प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि उसने दो शादी की थी। पहली पत्नी मनोहरपुर की रहने वाली थी। उससे बच्चे भी थे। मगर वर्ष 2017 में उसकी दोस्ती चित्राहाट की महिला से हो गई। दोनों एक साथ चले गए। महिला के पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने उसे तलाश लिया। मगर उसने अपनी मर्जी से उसके साथ जाने की बात कही। उधर, बच्चू के प्रेम संबंध की जानकारी पर पहली पत्नी छोड़कर चली गई। वहीं उसकी हरकतों की वजह से एक साल पहले दूसरी पत्नी भी बच्चों को लेकर चली गई। वह वापस नहीं आ रही थी। बच्चू सिंह का कहना था कि उसकी पत्नी के घर से जाने में पड़ोसी गांव के परमाल, उसकी पत्नी सीमा, रेवती, उसकी पत्नी सावित्री का हाथ था। वह उनके साथ ही रहने लगी। वह पत्नी को वापस लाना चाहता था। दबाव बनाने के लिए जून में रेवती के नाै साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मगर वह बीहड़ में पकड़ा गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

-------------

पंचायत का भी नहीं हुआ फायदा, फिर दिया वारदात को अंजाम
19 दिसंबर को वो जेल से बाहर आया। उसने गांव में पंचायत की। इसमें पत्नी को परमाल की मदद से वापस दिलाने को कहा। मगर पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इससे वो परेशान हो गया। वह पूर्व में पुजारी पातीराम के साथ मंदिर में काम करता था। सेवा कार्य करता था। उसने योजना बनाई कि पुजारी की हत्या कर देगा। एक पर्ची पर परमाल के परिवार के नाम लिख देगा। इससे पुलिस उसे पकड़कर जेल भेज देगी। मगर ऐसा हुआ नहीं। वह अपने साथी टिंका के साथ मंदिर में गया था। पुजारी की सब्बल से हत्या की। इसके बाद भाग गया। पुलिस ने जब पर्ची पर लिखे नाम के आधार पर परमाल के परिवार से बात की तो उनकी रंजिश बच्चू सिंह से सामने आ गई। वह एक और वारदात की फिराक में था। एक बार फिर से पर्ची भी बनाई थी। मगर इस बार पकड़ा गया। उसे औरैया पुलिस ने डकैती के मामले में वर्ष 2022 में जेल भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed