फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preventing cyber crime is a challenge, and there is no respite from traffic jams either

Agra News: साइबर अपराध रोकना चुनाैती, जाम से भी नहीं मिली मुक्ति

Tue, 25 Nov 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Preventing cyber crime is a challenge, and there is no respite from traffic jams either
पुलिस लाइन में बनाया गया आदेश कक्ष
आगरा। जिले में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू हुए 26 नवंबर को तीन साल पूरे हो जाएंगे। नई व्यवस्था के बाद पुलिस हाईटेक हुई, कर्मियों की संख्या भी बढ़ गई। 21 से अधिक मोबाइल एप्लीकेशन संचालित हैं। एकता थाना बनने से थानों की संख्या 48 हो गई। इसके बावजूद पुलिस के लिए साइबर अपराध रोकना और जाम से निजात दिलाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साल 2024 के मुकाबले में इस साल 15 नवंबर तक डकैती की घटना में 100 प्रतिशत की कमी आई। इस हिसाब से एक भी वारदात नहीं हुई। पिछले साल लूट की 36 वारदात हुई थीं, इस वर्ष 32 ही घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 13 प्रतिशत की कमी आई। चोरी की घटनाओं में भी कमी आई हैं। पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा। 100 से अधिक पकड़े गए। शत प्रतिशत माल की बरामदगी की गई।
विज्ञापन


मुकदमों में 1911 को हुई सजा
- वर्ष 2025 में 20 नवंबर तक 1314 मुकदमों में 1911 अभियुक्तों को सजा हुई। इनमें दो को मृत्युदंड से दंडित किया गया।
- 118 को आजीवन कारावास की सजा हुई। 34 को 20 वर्ष की सजा हुई। 64 को 10 वर्ष व उससे अधिक, 138 को 5 से 9 वर्ष और 1555 को 5 वर्ष तक की सजा सुनाई गई।
- वर्ष 2025 में 13110 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। इनको मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। इनमें से 3513 को जेल भेजा गया। सजा दिलाने में पुलिस की प्रभावी पैरवी काम आई।
विज्ञापन
विज्ञापन







एकता थाना बना
कमिश्नरेट में नया एकता थाना बना। थाना ताजगंज की चाैकी को थाने का रूप दे दिया गया। इस तरह थानों की संख्या 48 हो गई। वहीं रुनकता और बुंदू कटरा थाने का प्रस्ताव भी गया है। एक और जोन कमिश्नरेट में बनाने की तैयारी है। इससे पीड़ितों की सुनवाई में तेजी आएगी। अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा।



पकड़े गए साइबर ठग
पुलिस आयुक्त का कहना है कि विदेश में युवकों को नाैकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा। इंटरनेशनल गिरोह के एजेंटों की धरपकड़ की गई। 50 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया। इसके अलावा पीड़ितों की रकम भी वापस कराई गई। साइबर सेल के साथ ही थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या को दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही उपकरण भी बढ़ाए गए हैं, जिससे साइबर अपराध की सूचना पर तत्काल कार्रवाई कराई जा सके। संसाधन बढ़ने से पुलिस को आसानी हो गई। सूरसदन में जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए।

एमजी रोड और हाईवे पर लगा जाम
मेट्रो का कार्य एमजी रोड और हाईवे पर चल रहा है। इस वजह से हर दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

एसीपी कार्यालयों का हुआ कायाकल्प
थानों के साथ ही एसीपी कार्यालयों का भी कायाकल्प किया गया। हाल ही में एसीपी सैंया के कार्यालय को नया रूप दिया गया। इसके साथ ही थानों, बैरक और कर्मचारियों के आवासों में सुधार की कवायद चल रही है।


डीजीपी वर्चुअल करेंगे उद्घाटन
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को शाम पांच बजे पुलिस लाइन में कमिश्नरेट के तीन साल पूरे होने पर आयोजन होगा। इसमें डीजीपी राजीव कृष्ण भी वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे। वह नए भवनों का उद्घाटन करेंगे। आयोजन में पुलिस अधिकारियों के साथ आम लोगों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed