फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pressure on widowed wife to marry the brother-in-law after the death of the husband

Mainpuri: पति की मौत के तीन दिन बाद ससुराल वालों ने रखी जेठ से शादी करने की शर्त, मना करने पर दी ये सजा

Tue, 27 Dec 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 03:14 PM IST
सार

विधवा पर जेठ से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। जब उसने शादी करने से मना कर दिया, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं तीन साल की मासूम बेटी को भी उससे दूर कर दिया। 
 

विज्ञापन
pressure on widowed wife to marry the brother-in-law after the death of the husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में विधवा महिला के साथ जो हुआ उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। पति की मौत के बाद ससुरालीजन विधवा पर जेठ के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता जब इस बात पर राजी नहीं हुई तो उसकी पिटाई की गई। उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी खुशबू हाल निवासी बड़ा गांव थाना जसराना फिरोजाबाद ने बताया कि पति शिवराज की मृत्यु पांच दिसंबर को हो गई थी। उनकी मौत के कुछ दिन बाद ससुरालीजन उस पर जेठ से कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं बात न मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने मायके वालों को बताया तो पिता और चाचा ससुराल पहुंचे। काफी समझाने के बाद वह लोग नहीं माने और बदसलूकी। 
विज्ञापन

झूठे मामले में फंसाने की धमकी

जब वह पिता व चाचा के साथ जाने को तैयार हुई तो ससुरालीजन ने रोककर कोर्ट मैरिज के कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। उसकी पिटाई करते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। तीन साल की बच्ची व जेवर आदि छीन लिए और घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed