फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pressure cooker found near taj mahal latest news agra

ताजमहल के रेड जोन में कुकर मिलने से मचा हड़कंप, दो घंटे चली जांच-पड़ताल

Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
pressure cooker found near taj mahal latest news agra
खाली निकला कूकर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रोड जोन में रेवती के बाड़े के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुकर मिलने से हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने आसपास से लोगों को दूर कर दिया। जांच के लिए स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। 
विज्ञापन


दो घंटे चली पड़ताल के बाद पाया गया कि यह खाली है। आसपास चेकिंग की गई तो एक मकान बंद मिला। इसकी रसोई में बर्तन फैले थे। माना गया है कि वहीं से बंदरों ने कुकर उठाकर रेड जोन में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। इस कारण सैलानी नहीं थे। गिनेचुने लोग ही उधर से जा रहे थे। अचानक ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई। सूचना पर सीआईएसएफ ने देखा कि कुकर गिरा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल करा ली गई है। कुकर एकदम खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी के अलर्ट से बढ़ी हुई है सुरक्षा 

दस दिन पहले ही आईबी ने अलर्ट जारी किया। इसमें बताया गया कि आतंकी स्मारकों को भी निशाना बना सकते हैं। इसके बाद ताज, किला, सिकंदरा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

ताजमहल में पहले से ही सुबह शाम बीडीएस चेकिंग करती है। अब रेड और यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed