फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President Ramnath Kovind Will Come Mathura on 28 November

धर्मनगरी में आएंगे राष्ट्रपति, संभावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे अफसर

Thu, 21 Nov 2019 09:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Nov 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind Will Come Mathura on 28 November
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंडल आयुक्त एवं आईजी ने बुधवार को हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल तक का निरीक्षण किया। उन्होंने वीवीआईपी के रूट का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन


मंडल आयुक्त अनिल कुमार एवं आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अक्षयपात्र में चार हेलीपैड स्थल और इनके पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, अफसरों ने प्रस्तावित रूट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें मार्ग पर कई स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी मिली। उन्होंने नगर निगम को जल्द अतिक्रमण हटवाने और साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। सेवाश्रम में अफसरों ने शारदा ब्लॉक जिसका लोकार्पण राष्ट्रपति द्वारा होना प्रस्तावित है, उसका निरीक्षण करने के बाद स्वामी विवेकानंद ऑडीटोरियम को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विचार प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी शलभ माथुर, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, कई क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी मौजूद थे। 

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि तीर्थनगरी वृंदावन में राष्ट्रपति, राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री 28 नवंबर को आ रहे हैं। इसलिए यहां व्यवस्था चाकचौबंद रहे, किसी तरह का विघ्न न हो। इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी कृष्णा कालीनंद से प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके समय की जानकारी देने को कहा है। ताकि शारदा ब्लॉक व ऑडीटोरियम में होने वाले कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री तक प्रशासन स्तर पर भेजी जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed