फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President ramnath kovind Reach Vrindavan Visits Banke Bihari Mandir

वृंदावन में राष्ट्रपतिः बोले, जनसाधारण को रोगों से मुक्ति दिला रहा रामकृष्ण मिशन

Fri, 29 Nov 2019 12:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 29 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
President ramnath kovind Reach Vrindavan Visits Banke Bihari Mandir
वृंदावन में राष्ट्रपति ने किया रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि महायोगी भगवान कृष्ण ने जनसाधारण को अत्याचार से मुक्ति के लिए यहां जन्म लिया और वृन्दावन को अपनी लीला भूमि बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी, ठीक उसी तर्ज पर रामकृष्ण मिशन लोगों को बीमारियों से मुक्ति दिला रहा है। 

112 साल पहले जिस चार बेड के अस्पताल ने अपनी सेवा शुरू की थी, वह आज कैंसर जैसी बीमारी का उपचार अत्याधुनिक तकनीक से करेगा। उन्होंने गुरुवार को वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के शारदा ब्लॉक का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज जनसाधारण को रोग मुक्त करने के लिए मिशन ने भगवान कृष्ण की पावन भूमि को चुना, इसके लिये मिशन को बधाई देता हूं।
विज्ञापन

 

President ramnath kovind Reach Vrindavan Visits Banke Bihari Mandir
राष्ट्रपति ने बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2017 में मैं यहां लैब का उद्घाटन करने आया था। आज मुझे अस्पताल के उद्घाटन का शुभ अवसर प्रदान हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस संस्था से महात्मा गांधी एवं अन्य बड़ी हस्तियां सदैव जुड़ी रही हैं। 

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने बांकेबिहारी मंदिर दर्शन किए। राष्ट्रपति के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों के लिए पट बंद कर दिए गए थे। वहां के सेवायतों को भी बाहर कर दिया गया था। वहां के सेवायतों को भी बाहर कर दिया गया था।
 

President ramnath kovind Reach Vrindavan Visits Banke Bihari Mandir
अक्षय पात्र में बच्चों को भोजन प्रसाद परोसते राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
बिहारीजी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति का काफिला परिक्रमा मार्ग स्थित निकुंजवन और फिर अक्षयपात्र परिसर पहुंचा। निकुंजवन पहुंचकर राष्ट्रपति संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा की। इसके बाद वह अक्षयपात्र में बनी विशाल किचन का अवलोकन करने पहुंचे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराया।
 
विज्ञापन

President ramnath kovind Reach Vrindavan Visits Banke Bihari Mandir
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारदा ब्लॉक में तीन सौ बेड के इस अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कैंसर जैसी बीमारी के लिए ये अस्पताल बहुत उपयोगी साबित होगा।

वृंदावनवासियों को बेहतरीन केंद्र मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा को ही धर्म माना गया है। स्वामी विवेकानंद ने धर्म को सेवा से जोड़कर लोक कल्याण का जो माध्यम बनाया, आज रामकृष्ण मिशन की विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से हमें वह साक्षात देखने को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत लागू करने के बाद स्वास्थ्य की सुविधाएं हरेक व्यक्ति को प्राप्त करने के पर्याप्त साधन हैं लेकिन सरकारी संस्थाओं के साथ धर्मार्थ संस्थाओं का बड़ा योगदान हो सकता है।

 

President ramnath kovind Reach Vrindavan Visits Banke Bihari Mandir
राष्ट्रपति का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला
इसमें रामकृष्ण मिशन का सहयोग सराहनीय है। आयुष्मान भारत योजना तभी सार्थक और सफल हो सकेगी जब सरकारी संस्थाओं के साथ धर्मार्थ संस्थाएं भी आगे आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed