फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President Ram Nath Kovind will perform worship in Banke Bihari Temple Vrindavan

आज राष्ट्रपति करेंगे बांकेबिहारी के दर्शन : फूलों से महकेगा ठाकुरजी का आंगन, वृंदावन में चल रहीं विशेष तैयारियां

Mon, 27 Jun 2022 03:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 03:27 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को तीर्थनगरी वृंदावन आ रहे हैं। वह बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करेंगे। इसको लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will perform worship in Banke Bihari Temple Vrindavan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

विस्तार

वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वेद मंत्रोच्चारण के मध्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी में आएंगे। पूजन में राष्ट्रपति जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को इत्र, गुलाब, फल एवं मिठाई निवेदित करेंगे। ठाकुरजी देशी-विदेशी फूलों की छांव में विराजमान होकर दर्शन देंगे। मंदिर के कोने-कोने को फूलों से सजाया जाएगा।

विज्ञापन

 
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के राजभोग सेवायत बालकृष्ण गोस्वामी एवं अन्य सेवायत राष्ट्रपति को बांकेबिहारी की प्रसाद रूपी इकलाई ओढ़ाएंगे। इसके बाद विभिन्न रंगों के पटुके ओढ़ाए जाएंगे। बाल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रपति को बांकेबिहारी के प्रसादी फूल और पटुका से इस प्रकार सजाए जाने का मन है कि महामहिम ब्रज के बाल सखा लगे। 
विज्ञापन


सेवायत ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी महाराज को पीले रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी और विशेष शृंगार किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रपति को राजभोग का कच्चा प्रसाद, ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का प्रिय केसर युक्त दूध, भात, प्रसादी गुलाब और इत्र भेंट किया जाएगा। शनिवार रात से श्रीबांकेबिहारी मंदिर को फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा अधिकारियों का वृंदावन में डेरा

राष्ट्रपति के 27 जून को वृंदावन आगमन से एक दिन पूर्व दिल्ली और लखनऊ के सुरक्षा अधिकारियों ने वृंदावन में डेरा डाल दिया है। सेना पुलिस से लेकर वायुसेना के अधिकारियों ने भी सुरक्षा की समीक्षा की। हेलीपैड से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर रिहर्सल कर कमियों को दूर किया गया। 

अधिकारी अधीनस्थों से पल-पल पर अपडेट लेते दिखे। देर रात तक अधिकारियों के दौरे होते रहे। खुफिया विभाग का भी राष्ट्रपति के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचने वाले मार्ग पर सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा। इस मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों, गलियों को बैरिकेडिंग कीं जाएंगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन का अलर्ट जारी है। जिन-जिन रास्तों से राष्ट्रपति गुजरेंगे, पुलिस उन इलाकों के दुकानदारों और मकान स्वामियों, गेस्ट हाउस आदि की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस बांकेबिहारी मंदिर के सौ मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के घरों में जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed