{"_id":"5e6cb6478ebc3ea7d6012339","slug":"president-ram-nath-kovind-will-inaugurate-bhimnagari-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'भीमनगरी' का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां बनेगा भव्य मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भीमनगरी' का उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां बनेगा भव्य मंच
Sat, 14 Mar 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के चक्कीपाट-काजीपाड़ा में 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 25 वीं भीमनगरी का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को रामलीला मैदान पर सजने वाले मुख्य मंच पर राष्ट्रपति भीमनगरी का शुभारंभ कर संदेश देंगे। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन के मौके पर आएंगे।
डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि भगवान बुद्ध, डॉ. आंबेडकर के प्रेरक प्रसंगों को मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पेश किया जाएगा। 16 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह होगा, जिसे मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना से जोड़ा जा रहा है।

इससे जोड़ों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। 17 अप्रैल को समाज के मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसी दौरान 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में सबसे बेहतर झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
रामलीला मैदान में बनेगा राष्ट्रपति भवन जैसा मुख्य मंच
भीमनगरी के मुख्य मंच को संसद भवन की प्रतिकृति का रूप दिया था, लेकिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति मिलने के बाद मुख्य मंच को राष्ट्रपति भवन के रूप में बनाया जाएगा। रामलीला मैदान पर मुख्य मंच के निर्माण का काम भी शुरू कर दिया गया है।