{"_id":"5b42352a4f1c1b05278b53a0","slug":"president-of-mahan-dal-says-bjp-spreads-hatred-in-society-for-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, भाजपा समाज में नफरत फैलाकर लेती है वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, भाजपा समाज में नफरत फैलाकर लेती है वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
केशव देव मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाकर वोट लेती है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। मौर्य फतेहपुर सीकरी में रविवार को महानदल के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वंचित समाज को अपना हक पाने के लिए सम्राट अशोक के सिद्धांतों पर चलकर एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड फर्जी और जनता को धोखा देने के लिए था। असलियत यह है कि सपा-बसपा अंदर से मिली हुई हैं। जब भी सपा-बसपा सत्ता में आती हैं तो अपने वोट बैंक को ही आरक्षण का लाभ देती हैं। सपा फर्जी समाजवाद का नारा देती है। महानदल के उपाध्यक्ष सुमन शाक्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उनकी पार्टी का मानना है कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी ही भागीदारी सत्ता में होनी चाहिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य एवं अतिथियों का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गजेंद्र शाक्य, लवकुश कुशवाह, विष्णु कुशवाह, वीरेंद्र कुशवाह, अंगद कुशवाह, मोहन सिंह बघेल, रतन सिंह कुशवाह, शैलेष कुशवाह, ब्रजेश कुशवाह, बासदेव कुशवाह, राजेश कुशवाह, जगन शाक्य, अमित कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामायण पर दिया विवादित बयान
महानदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने रामायण को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि रामायण की जगह घरों में भागवत गीता और वेद रखने चाहिए। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को हाथ उठवाकर संकल्प भी दिलाया।