Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President Draupadi Murmu will give award to Agra's daughter Himani Bundela

UP: आगरा की बेटी हिमानी बुंदेला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी पुरस्कार,  3 दिसंबर को मिलेगा सम्मान

Thu, 14 Nov 2024 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 11:11 AM IST
सार

श्रेष्ठ दिव्यांगजन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आगरा की बेटी हिमानी बुंदेला का चयन किया गया है। उन्हें 3 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार देंगी।
 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will give award to Agra's daughter Himani Bundela
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ब्रांड एंबेसडर हिमानी बुंदेला को श्रेष्ठ दिव्यांगजन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्हें 3 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। आगरा के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हिमानी बुंदेला इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति सीजन-13 में 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीतकर देशभर में चर्चित हो चुकी हैं। अब हिमानी बुंदेला का चयन भारत के राष्ट्रीय पुरस्कार श्रेष्ठ दिव्यांगजन-2024 के लिए किया गया है।
विज्ञापन


हिमानी को यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में अनमोल योगदान के लिए दिया जा रहा है। वे प्रदेश में दिव्यांगजन के अधिकारों के लिए अभियान चलाने और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और कई प्रतिष्ठित संस्थानों से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी उन्हें दिव्यांगजन विभाग का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1, वायु सेना स्थल के प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार मलिक ने बताया कि हिमानी नई शिक्षा नीति -2020 के अनुसार रोचक शिक्षण पद्धति और समावेशी शिक्षा को जमीनी स्तर पर लागू करने में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed