{"_id":"64b432ecc73ae9b0e7031575","slug":"preparations-started-to-immunize-children-deprived-of-vaccination-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-1908-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए होने लगी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए होने लगी तैयारी
Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। सोमवार से 26 जुलाई तक घर-घर सर्वे कराकर टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्ह्त किया जाएगा। टीकाकरण अभियान के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कर्याशाला का आयोजन कर जिलास्तरीय व ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ई-कवच पोर्टल पर भी अंकन किया जाए। डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. हार्दिक कंजारिया ने कहा कि छोटे बच्चों में बीमारी से लड़ने की क्षमता कम होती है। इसलिए सरकार नियमित टीकाकरण के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराती है, जिससे वह जानलेवा बीमारियों से बचे रहें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि जिले में 7 अगस्त से सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होगी। इसके बाद दूसरा चरण 11 सितंबर और तीसरा व अंतिम चरण 9 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती और दो वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करेगी। आशा, एएनएम 26 जुलाई तक घर-घर जाकर सर्वे करने के बाद सूची तैयार करेंगी।
अभियान के तहत लक्षित जोखिम क्षेत्र , प्रवास के साथ शहरी मलिन बस्तियां, खानाबदोश, ईंट-भट्टे, निर्माण स्थल, प्रवासी मछुआरे, नदी के किनारे रहने वाली आबादी, कम नियमित टीकाकरण कवरेज वाले क्षेत्र, छूटे हुए नियमित टीकाकरण वाले क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
इस दौरान डीपीएम पवन कुमार, डीसीपीएम केपी सिंह, यूएनडीपी कोल्ड चैन मैनेजर हसरत अली, चाई संस्था जिला समन्वयक विजय गर्ग, यूपीटीएसयू ब्रजेश चौहान, यूनिसेफ डीएमसी राजीव चौहान अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर मुहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।