{"_id":"63aeb2de1ded3b64527504f8","slug":"preparations-for-new-year-in-the-city-of-taj-liquor-parties-will-be-decorated-at-18-places-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2023: ताज का शहर 31st के लिए तैयार, 18 जगह सजेंगी शराब की महफिलें, बिना अनुमति कार्यक्रम पर है रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2023: ताज का शहर 31st के लिए तैयार, 18 जगह सजेंगी शराब की महफिलें, बिना अनुमति कार्यक्रम पर है रोक
Fri, 30 Dec 2022 03:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Dec 2022 03:13 PM IST
सार
नए साल पर जाम भी छलकेंगे। इसके लिए 18 लोगों ने एक दिन का अस्थायी मदिरा लाइसेंस भी लिया है। 11 हजार रुपये में आबकारी विभाग एक दिन के लिए मदिरा पान का लाइसेंस देता है।
विज्ञापन
न्यू ईयर पार्टी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजमहल के शहर आगरा में होटल, क्लब और रूफ टॉप में 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न होगा। 25 होटल स्वामियों ने प्रशासन से आयोजन की अनुमति मांगी है। बिना अनुमति समारोह पर रोक है। 31 दिसंबर की रात जीएसटी, मनोरंजन की टीमें पुलिस के साथ छापा मारेंगी। बिना अनुमति आयोजन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
नए साल के स्वागत के लिए पर्यटन नगरी तैयार है। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब से लेकर रूफ टॉप में बुकिंग शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल तक समारोह नहीं हुए। तीन साल बाद रौनक छाएगी। मनोरंजन कर अधिकारी आरडी रावत के अनुसार अनुमति के लिए 25 आवेदन आए हैं। फाइल संस्तुति के लिए जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई हैं। जीएसटी के नए प्रावधानों के तहत होटल व अन्य स्थानों पर समारोह के लिए जीएसटी देय है। आयोजन की अनुमति भी अनिवार्य है। अनुमति के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल के लिए विद्युत, अग्निशमन की एनओसी लेनी होगी। तभी अनुमति के लिए आवेदन होगा। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात में पुलिस व प्रशासन के साथ जीएसटी व मनोरंजन विभाग की टीमें होटल व कार्यक्रम स्थलों पर जाकर अनुमति की जांच करेंगी। बिना अनुमति आयोजन करने पर जुर्माना लगेगा। कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर वैन में गैंगरेप: तीन गिरफ्तार, मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, नोएडा से जा रही थी औरैया
विज्ञापन
18 जगह सजेंगी शराब की महफिलें
नए साल पर जाम भी छलकेंगे। इसके लिए 18 लोगों ने एक दिन का अस्थायी मदिरा लाइसेंस भी लिया है। 11 हजार रुपये में आबकारी विभाग एक दिन के लिए मदिरा पान का लाइसेंस देता है। जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि बिना लाइसेंस नए साल के समारोह में मदिरा पान कराना प्रतिबंधित है। आबकारी व पुलिस विभाग नए साल पर बिना अनुमति मदिरा पान की जांच करेगा।