{"_id":"670d4ab5a41e54323e053988","slug":"preparations-begin-before-air-quality-deteriorates-in-agra-water-sprayed-through-sprinklers-to-prevent-dust-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताजनगरी की हवा खराब होने से पहले तैयारी शुरू, धूल रोकने के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताजनगरी की हवा खराब होने से पहले तैयारी शुरू, धूल रोकने के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव
Mon, 14 Oct 2024 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:28 PM IST
सार
ताजनगरी की हवा खराब होने से पहले तैयारी शुरू कर दी गई है। धूल रोकने के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव जा रहा है।
विज्ञापन
स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करता नगर निगम का टैंकर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दिवाली से पहले शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब हो, उससे पहले ही नगर निगम ने धूल रोकने के लिए स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। आठ मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन और वाटर स्प्रिंकलर सड़कों पर उतारे जा चुके हैं। इनसे पानी का छिड़काव और सड़क किनारे जमी धूल को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 12 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां ग्रीन नेट से कवर करें। निर्माण सामग्री पर दिन में दो बार पानी का छिड़काव करें ताकि धूल न उड़े।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन) वेस्ट को एकत्र करने के लिए चारों जोन में एक-एक ट्रैक्टर और पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है। एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर इसी काम के लिए लगाए गए हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव ने बताया कि 12 स्प्रिंकलर वाहनों को पानी के छिड़काव के लिए पूरे शहर में चलाया जा रहा है जिससे धूल न उड़े।
विज्ञापन