{"_id":"5b8a8aa342c7924674625a85","slug":"preparation-of-krishna-janmashtami-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्हा के स्वागत के लिए मंदिर सज-धज कर तैयार, रंग-बिरंगी पोशाकों से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा के स्वागत के लिए मंदिर सज-धज कर तैयार, रंग-बिरंगी पोशाकों से बाजार गुलजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 01 Sep 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
पोशाकों व अन्य सामानों से सजी दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नटखट कान्हा लीलाओं से अपने भक्तों को लुभाने आ रहे हैं। आगरा के मंदिरों में भव्य रूप से सजाया जा रहा है। वहीं बाजारों में भी रौनक है। लोग कान्हा का जन्मोत्सव के लिए जमकर खरीददारी कर रहे हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी पोशाक, पालकियां और झूले हैं, जिनकी खूब बिक्री हो रही है।
केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बाल गोपाल की विभिन्न झांकियों को सजाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को अनुपम वस्त्रों और आभूषणों से सजाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मंदिर का मक्खन और मिसरी का प्रसाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
नेहरू नगर राधा-कृष्ण मंदिर में भी जनमाष्टमी की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। कान्हा भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए बल्लियां लगानी शुरू कर दी गई हैं। मंदिर में झालरें लगनी भी शुरू हो गई हैं। शहजादी मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर करने का काम चल रहा है।

मंदिरों में सजी झांकियां
मंदिर में सजी झांकियां
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर की सफाई में भी मंदिर के भक्त लग हुए हैं। शहर के कई मंदिरों में अपने कान्हा के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाने के लिए मंच तैयार कराए जा रहे हैं। कई मंदिरों में कान्हा के साथ खेलने वाली गोपियों के स्वरूप भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। शहर के सभी मंदिरों में सजावट का दौर चल रहा है।
पंडित श्मायलाल चतुर्वेदी ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर कृष्ण भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मंदिरों में आकर भक्त पूछ रहे हैं कि इस बार कौन सी नई झांकियां मंदिरों में लगाई जा रही हैं। कान्हा के स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आज से मंदिरों में जन्माष्टमी का माहौल दिखाई देने लगेगा।