फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation of final reservation list was kept down, people got frustrated

धरी रह गई अंतिम आरक्षण सूची की तैयारी, मायूस हुए लोग

Sun, 14 Mar 2021 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Preparation of final reservation list was kept down, people got frustrated
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी होने की तैयारियां धरी रह गईं। उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन ने सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। इससे चुनाव प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को देर रात तक पंचायत राज विभाग ने अंतिम सूची तैयार की थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से 13 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी करनी थी। इसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान का आरक्षण जारी किया जाना है। इसके लिए पंचायत राज विभाग नौ मार्च से कवायद कर रहा था। आपत्तियों का निस्तारण कर शुक्रवार देर शाम सूची भी तैयार कर ली गई, लेकिन शाम को ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के आदेश पर सूची का प्रकाशन रोक दिया गया। प्रशासन अब शासन और उच्च न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा कर रहा है। जो भी आदेश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर अंतिम सूची जारी न करने का आदेश दिया है। आगे भी जो आदेश मिलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed