{"_id":"6114fc0f036ae42ca66d2dfe","slug":"pregnant-women-are-getting-worried-due-to-waiting-for-ultrasound-in-lady-loyal-hospital-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लेडी लॉयल में अल्ट्रासाउंड के लिए 50 दिन का इंतजार, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लेडी लॉयल में अल्ट्रासाउंड के लिए 50 दिन का इंतजार, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान
Thu, 12 Aug 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:16 PM IST
सार
लेडी लॉयल की ओपीडी से रोजाना औसतन 60 से 70 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासउंड कराने के लिए भेजा जाता है। इनमें से 40 से 45 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहा है।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए 10 अक्तूबर की तारीख मिली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के लेडी लॉयल (महिला अस्पताल) में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां 40 से 50 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। हालत बिगड़ने पर कई गर्भवती प्राइवेट सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
लेडी लॉयल की ओपीडी से रोजाना औसतन 60 से 70 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासउंड कराने के लिए भेजा जाता है। इनमें से 40 से 45 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहा है। इसके लिए भी तीन से चार घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने और पीड़ा होने पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाने की स्थिति में सात से 10 गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही चिकित्सक
लेडी लॉयल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही रेडियोलॉजिस्ट है, इस कारण एक ही मशीन संचालित है। 2018 में एक चिकित्सक संविदा पर तैनात थे, लेकिन इनकी संविदा की नवीनीकरण नहीं की, जिससे एक ही मशीन से अल्ट्रासाउंड हो रहा है, इस कारण प्रतिक्षा एक महीने से भी ज्यादा की हो गई है।
विज्ञापन
डॉक्टर और टेक्नीशियन की कमी
एसआईसी की डॉ. रेखा गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर और तकनीशियन की कमी है, इनकी संख्या बढ़ जाए तो अल्ट्रासाउंड के लिए डेढ़ महीने तक की तारीख नहीं देनी पडे़ंगी। वैसे गंभीर मरीजों को किसी भी वक्त अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है।
'दो सितंबर की दी तारीख'
सराय ख्वाजा की फरहीन ने कहा कि 10 सितंबर को प्रसव की तारीख दी है, दो सितंबर को अल्ट्रासाउंड कराने की तारीख दी है। अभी पीड़ा हो रही है, लेकिन अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। पति के साथ निजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने जाना पड़ेगा।
'वेटिंग बहुत लंबी चल रही है'
सिंघी गली निवासी कमलेश देवी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए चार अक्तूबर की तारीख दी है। इस बीच कोई परेशानी होने की बात कही तो स्टाफ ने कहा कि निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करवाके ले आना, यहां बहुत मरीजों की वेटिंग चल रही है।