फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant woman ran away from hospital fearing operation

UP: ऑपरेशन के डर से अस्पताल से भाग गई गर्भवती महिला, कुछ दूर दौड़ी...फिर इस हाल में मिली

Sat, 10 May 2025 12:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 10 May 2025 12:15 PM IST
सार

कासगंज के जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को जैसे ही जानकारी हुई कि ऑपरेशन होगा, तो वो घबरा गई। किसी को कुछ बिना बताए वो वहां से भाग निकली। कुछ दूर जाने के बाद वो बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे फिर से अस्पताल लाया गया। 
 

विज्ञापन
Pregnant woman ran away from hospital fearing operation
सदर विकास खंड कार्यालय पर गर्भवती महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ।

विस्तार

कासगंज जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से वहां से भाग गई। सदर विकास खंड परिसर में वह बेहोश हो गई। महिला की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


 

अमांपुर के गांव कोंडरा निवासी शीतल (35) पत्नी संतोष को शुक्रवार को उसके पति ने गर्भावस्था में उसे जिला में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने उसका उपचार किया। डॉक्टर ने उसके पति को प्रसव कराने के लिए ऑपरेशन की बात कही। ऑपरेशन से प्रसव की बात सुनकर महिला घबरा गई और अस्पताल से चली आई। दोपहर के समय वह सदर विकास खंड कार्यालय पर पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह ओडीएफ वार रूम कार्यालय के बाहर बेहोश हो गई। महिला के बेहोश जाने की जानकारी होने कर्मचारी एकत्रित हो गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला के बारे में कर्मचारियों से जानकारी की। 

 
विज्ञापन

इसके बाद वह महिला को अपने साथ ले गई। महिला की तलाश करते हुए उसके परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने महिला को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया और परिजन उसे अपने साथ ले गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि महिला ऑपरेशन से प्रसव होने की जानकारी पर डर गई। इसके बाद वह वहां से चली आई। परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed