{"_id":"5f89199f38158619302b45a3","slug":"pregnant-woman-dies-in-hospital-during-treatment-family-blams-doctor-jaam-national-highway-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-2 किया जाम
Fri, 16 Oct 2020 09:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:25 AM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाए कि इस अस्पताल में पूर्व में भी कई मरीजों की मौत हो चुकी है। चिकित्सक इलाज में लापरवाही दिखाते हैं।
वहीं परिजन शव लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आ गए और शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका रजनी का फाइल फोटो और अस्पताल के बाहर बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लोगों को खदेड़ा तब जाकर राजमार्ग सुचारू हो सका।
बताया गया है कि फिरोजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर के लक्ष्मी अस्पताल में शिकोहाबाद के मोहल्ला कांस निवासी रजनी का इलाज चल रहा था। रजनी गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ने परिजन इस बात को लेकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाए कि इस अस्पताल में पूर्व में भी कई मरीजों की मौत हो चुकी है। चिकित्सक इलाज में लापरवाही दिखाते हैं। वहीं परिजन शव लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आ गए और शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हाथी पर योगासन कर फंसे बाबा रामदेव, कानूनी नोटिस जारी, जवाब न देने पर हो सकती है कार्रवाई
राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। परिजनों ने आरोप लगाए कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के साथ ही गाली गलौज और अभद्रता की। पुलिस अस्पताल संचालक के साथ मिली है। जाम की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद राजमार्ग सुचारू हो सका।