फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant Woman Dies Due To Lack Of Treatment And Money

कासगंजः आर्थिक तंगी में टूट गई सांस, रुपयों के अभाव में नहीं मिला इलाज, गर्भवती की मौत

Thu, 14 May 2020 07:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 May 2020 07:05 PM IST
सार

पति बोला, पांच हजार होते तो बच जाती जान

विज्ञापन
Pregnant Woman Dies Due To Lack Of Treatment And Money
मृतका रूबी का फाइल फोटो और उसके घर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन की वजह से लोगों के सामने आर्थिक तंगी के हालत पैदा हो गए हैं। मजदूर वर्ग के सामने और भी समस्याएं हैं। शहर में एक गर्भवती महिला ने पांच रुपये की व्यवस्था न होने पर इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


रिंकू निवासी ततारपुर कॉलोनी दिहाड़ी मजदूरी करता है। दो साल पहले उसकी शादी जलेसर की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। रूबी नौ माह की गर्भवती थी। जब उसे कुछ दिक्कत हुई तो उसने अपने पति को बताया। पति रविवार को उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा, लेकिन जिला चिकित्सालय पर महिला को भर्ती नहीं किया गया। उसे कोरेाना की जांच कराने की कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में लाचारी: पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर तय किया सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका पति उसे एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गया, लेकिन चिकित्सक ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की। दिहाड़ी मजदूर पर रिंकू पर इतने रुपए की व्यवस्था नहीं थी, जिससे वह अपनी पत्नी को घर पर ले आया। उसने आसपास के लोगों से भी मदद मांगी, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। धन के अभाव में महिला को इलाज नहीं मिल सका। उसने बुधवार की देर रात दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिमा श्रीवास्त का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वे मामले की जांच कराएंगी। जांच में यदि किसी भी कर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed