फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant woman dies after operation, family creates ruckus at CHC

Agra News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, सीएचसी पर परिजन का हंगामा

Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after operation, family creates ruckus at CHC
गंजडुंडवारा सीएचसी पर हंगामा कर रहे प्रसूता के परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, पहुंची पुलिस, जांच शुरू
विज्ञापन

- डॉक्टर बोले- गर्भ में उल्टा था बच्चा, हालत बिगड़ने पर किया रेफर
- जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसूता ने तोड़ दिया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर शाम ऑपरेशन से बेटे को जन्म देने के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित हो उठे और स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजन को शांत कराकर मामले की जांच शुरू की।
गांव गजौरा निवासी सीमा को मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। शाम के समय प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। शाम करीब 5 बजे सीमा ने बेटे को जन्म दिया। बाद में अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजन ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. आकाश ने बताया कि महिला के गर्भ में बच्चा उल्टा था। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed