फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman brutally beaten up unborn child died during save her husband Etah crime news 

Etah: पति को बचाने गई गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, पेट में पल रहे बच्चे की मौत

Tue, 12 Jul 2022 07:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 07:33 PM IST
सार

जमीन को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया था। बताया गया है गर्भवती महिला के पति की परिवार के सदस्य पिटाई कर रहे थे। जब महिला पति को बचाने गई, तो आरोपियों ने उसकी हालत पर भी तरस नहीं खाया। गर्भवती को लात-घूंसों से पीटा, जिससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
pregnant woman brutally beaten up unborn child died during save her husband Etah crime news 
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा अलीगंज के मोहल्ला पड़ाव में जमीन को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आठ माह की गर्भवती अपने पति को बचाने आई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी हालत भी नहीं देखी। पिटाई के कारण महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मृत बच्चा पैदा हुआ। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में नगला पड़ाव निवासी होशियार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर सोमवार रात को चाचा घनश्याम से झगड़ा हो गया था। चाचा और उसके परिवार के सदस्य उसे पीट रहे थे। वह अकेला पड़ गया, उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। इस दौरान होशियार की आठ माह की गर्भवती पत्नी प्रीती  आगे बढ़ गई। उसे अंदाजा नहीं था कि आरोपी उसके साथ भी मारपीट कर देंगे।

विज्ञापन

गर्भवती की हालत पर नहीं खाया तरस 

आरोपियों ने पति को बचाने आई गर्भवती पत्नी प्रीती की हालत पर भी तरस नहीं खाया। बताया गया है कि प्रीती की भी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे प्रीती की हालत बिगड़ गई। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को मृत बच्चा पैदा हुआ। प्रीती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं बच्चे के मरने की सूचना मिलने के बाद पति और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके बाद पीड़ित पति होशियार सिंह ने थाने में आरोपी घनश्याम सिंह, सुनीता व अमित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार 

मामले की जानकारी देते हुए अलीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस प्रकरण में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed