{"_id":"5ee358318ebc3e4311719481","slug":"pregnant-gave-birth-to-a-child-in-an-ambulance-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कोविड जांच नहीं कराने पर गर्भवती को किया रेफर, एंबुलेंस में हुआ प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कोविड जांच नहीं कराने पर गर्भवती को किया रेफर, एंबुलेंस में हुआ प्रसव
Sat, 13 Jun 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:04 AM IST
सार
- सामुदायिक केंद्र अरांव से गंभीर केस बताकर किया गया था जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना की जांच नहीं कराने पर अरांव स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती का प्रसव कराने से हाथ खड़े कर दिए और केस को गंभीर बताकर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह अस्पताल 24 घंटे के लिए सील था। इसके कारण गर्भवती को प्रसव पीड़ा से जूझना पड़ा। इसके बाद ईएमटी ने ही 102 एंबुलेंस में ही गर्भवती का प्रसव कराया।
विज्ञापन
गुरुवार को दुर्गापुर भारौल निवासी ममता पत्नी राजमोहन को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन गर्भवती को स्वास्थ्य केंद्र अरांव ले गए। यहां स्टाफ ने कोविड-19 की जांच होने की बात पूछी। इस पर महिला के परिजनों ने किसी प्रकार की जांच रिपोर्ट होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद स्टाफ ने केस को क्रिटिकल बताकर जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, एक दिन पूर्व अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बंद थीं।
विज्ञापन
एंबुलेंस रोककर कराया प्रसव
ऐसे में 102 एंबुलेंस के ईएमटी गर्भवती को लेकर शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल ले जाने लगा। मक्खनपुर पहुंचते ही रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। ईएमटी ने रास्ते में एंबुलेंस रुकवाकर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया।
सीएमओ को नहीं है जानकारी
सीएमओ डॉ एसके दीक्षित ने बताया कि महिला अस्पताल में कुछ दिन पूर्व कोरोना केस मिलने के कारण 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद की गई थी, लेकिन संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद और टूंडला में सुविधाएं चालू थी। एंबुलेंस में प्रसव का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
24 घंटे को सील था अस्पताल
जिला महिला अस्तपाल की सीएमएस डॉ. साधना राठौर ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला था। इस कारण 24 घंटे तक के लिए बंद कर दिया था। इस बीच अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। शुक्रवार दोपहर को एक बजे के बाद फिर से स्वास्थ्य सेवाएं चालू कर दी गईं।
यूपी: आगरा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 100 दिन में कोरोना संक्रमित 1000 के पार