{"_id":"6850de4b3f2b021ced079673","slug":"pre-monsoon-begins-rain-in-agra-up-weather-news-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी में प्री सक्रिय हुआ मानसून...मौसम विभाग ने जारी किया अच्छी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी में प्री सक्रिय हुआ मानसून...मौसम विभाग ने जारी किया अच्छी बारिश का अलर्ट
Tue, 17 Jun 2025 08:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:47 AM IST
सार
आगरा में प्री मानसून का आगाज मूसलाधार बारिश के साथ हुआ। 27.2 मिमी बारिश रिकॉड की गई। बारिश के पानी से सड़कों से लेकर रेल पटरी तक डूब गई। घरों और दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन
आगरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंगारों की तरह से दहक रहे जून के महीने में सोमवार सुबह प्री-मानसून की बारिश राहत लेकर आई। सुबह 5 बजे मौसम बदला और 6 बजे से 8 बजे तक रुक-रुक कर गरज चमक के साथ बारिश हुई। पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 18 जून को फिर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
करीब 27.2 मिमी हुई बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 22 जून के बीच और राहत मिल सकती है। तब तक बादलों की लुका-छिपी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बारिश के कारण दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जून के महीने में अब तक यह सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी तक रही। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को भी बारिश के आसार हैं। इसके बाद 19 को आंधी और फिर 21 जून तक आंधी और बारिश संभव है।