फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prayers offered in homes, avoiding hugs

घरों में पढ़ी नमाज, गले मिलने से किया परहेज

Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered in homes, avoiding hugs
मैनपुरी। जिलेभर में शुक्रवार को ईद-उल-फितर अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में पांच-पांच नमाजियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज अदा की। वहीं लोगों ने घरों में ही परिवार के साथ नमाज पढ़ी। कोरोना के खात्मे की अल्लाह की बारगाह में दुआएं मांगी गईं। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते गले मिलने से परहेज किया।
विज्ञापन

ईद को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने घरों में ही परिवार के नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज पढ़ी। मोबाइल से बधाई संदेश भेजकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। करहल में ईद उल फितर की नमाज घरों में हुई। एसडीएम रतन वर्मा, सीओ अशोक कुमार ने बाजार का भ्रमण किया। भोगांव में ईदगाह की जगह मस्जिदों और घरों में नमाज पढ़ी गई। एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ अमर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर विजय कुमार गौतम सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष खरग सिंह, फूलमियां, अकबर कुरैशी, अफसर नवाज खान, अहसान खान, गुलजार अहमद ने मोबाइल से ही ईद की मुबारकबाद दी। आलीपुर खेड़ा में मिलिकिया चौराह पर स्थित ईदगाह पर सुबह आठ बजे इमाम वसीम सहित कुल पांच लोगों ने नमाज अदा की। बरनाहल के गांव दलेलनगर में गौसिया मस्जिद पर मौलाना मोहम्मद हाशिम रजा और बरनाहल में जामा मस्जिद पर मौलाना शरीफ ने ईद की नवाज अदा कराई। यहां पांच-पांच नमाजी मौजूद रहे। बिछवां में पेश इमाम चांद हाफिज ने ईइ की मुबारकबाद दी। बेवर, घिरोर, किशनी के जटपुरा, कुसमरा में घरों में ही ईद की नमाज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed