फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Praspa's fight for farmers

प्रसपा लड़ रही किसानों की लड़ाई

Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Praspa's fight for farmers
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक सोमवार को आगरा बाईपास रोड स्थित कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव ने कहा प्रसपा किसानों की लड़ाई लड़ रही है। दो महीने से आंदोलन कर रहे किसानों की बात नहीं सुनी जा रही है। भाजपा के पास समाज के किसी वर्ग के लाभ के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कहा प्रसपा की प्राथमिकताओं में किसान समस्या का समाधान, महिला शिक्षा और सुरक्षा, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर, किसान आयोग का गठन, शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान जैसे मुद्दे शामिल हैं। पंचायत और विधानसभा चुनाव प्रसपा पूरी दमदारी से लड़ेगी। पंचायत चुनाव से पूर्व हर बूथ पर बूथ कमेटी गठित कर ली जाएगी। भाजपा को इस बार किसान ही सत्ता से हटा देंगे। प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना ही चाहिए। किसान को उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए। इस मौके पर अरविंद सिंह यादव, सर्वेश गुप्ता, अमित यादव, नेहा चौहान, निर्मला यादव, इंद्रेश यादव, महेश सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सौरभ यादव, पंकज यादव, सुमित यादव, राहुल अग्रिहोत्री, विश्वनाथ सिंह, मोहित यादव, उमाकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed