फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prashasan stop the construction on palika disputed site

पालिका की विवादित भूमि पर निर्माण प्रशासन ने रुकवाया

Sun, 14 Feb 2021 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
prashasan stop the construction on palika disputed site
कस्बे के मुख्य बाजार सब्जी मंडी में नगर पालिका की विवादित भूमि पर कराया जा रहे निर्माण कार्य को पुलिस ने तहसीलदार के आदेश पर रुकवा दिया गया। सभासद की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

छह माह पूर्व सब्जी मंडी में पालिका के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण को हटवाकर आधी जमीन पर सार्वजनिक शौचालय बनवा दिया। शेष आधी जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। उसी जमीन पर शनिवार की शाम कस्बा निवासी लक्ष्मण मौर्य पुत्र राजन मौर्य ने राजमिस्त्री एवं मजदूर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी अमित मिश्र को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत तहसीलदार से की। उन्होंने निर्माण कार्य एवं मामले के विवादित होने आदि की जानकारी भी तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने इस पर संज्ञान लिया और पुलिस को निर्माण कार्य रुकवाए जाने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed