फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prant Pracharak RSS Harish ji Says To Bjp Leaders Maintain Patience After Decision

अयोध्या मसले पर आरएसएस प्रांत प्रचारक ने दी भाजपाइयों को नसीहत, कहा कुछ ऐसा

Mon, 04 Nov 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Prant Pracharak RSS Harish ji Says To Bjp Leaders Maintain Patience After Decision
राम मंदिर
श्रीराम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट जल्द ही अपना फैसला देने वाली है। ऐसे में कानून एवं शांति व्यवस्था की चुनौती को लेकर सरकार और शासन दोनों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर बार की तरह इस बार भी भाजपा सरकार की मुश्किलों को कम करने में जुट गया है। स्वयंसेवकों को किसी भी परिस्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन


रविवार को फरह स्थित हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज में संघ और भाजपा के आगरा व मथुरा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने कहा कि यह राम का काम है, प्रभु के काम में विजय हमारी होगी।
विज्ञापन


स्थितियां भी प्रभु खुद अनुकूल बना रहे हैं। ऐसे में किसी को ज्यादा उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। संयम और धैर्य रखने की आवश्यकता है। कहा कि फैसला आने में अब ज्यादा देर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने कहा कि समाज में बैठकों का दौर शुरू कर दें। सब कुछ प्रभु की इच्छा के अनुसार हो रहा है। फैसला आने में अब ज्यादा देर नहीं है। संभावना है कि प्रभु की इच्छा के अनुसार सब कुछ ठीक ही होगा। जीत प्रभु राम की होगी।

ऐसे में हम सभी का दायित्व और बढ़ जाता है कि किसी प्रकार माहौल खराब न हो। सभी को शांतिपूर्वक माहौल को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभानी है। फैसला अपने पक्ष में आए तो फिर सिर्फ अपने घर-आंगन में घी के दीपक जलाएं। किसी प्रकार की आतिशबाजी या फिर मिष्ठान वितरण की आवश्यकता नहीं है।

वर्तमान माहौल में यह देश का माहौल शांतिपूर्वक बनाए रखने में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने अयोध्या पर फैसला आने से पहले ही सभी को लोगों के बीच जाने का भी संदेश दिया। कहा कि एक दूसरे केे साथ आपसी भाईचारे को बढ़ाने पर काम करें।

लोगों को इस दौरान किसी भी प्रतिक्रिया से बचने की भी उन्होंने सलाह दी। इस दौरान भाजपा सहित संघ परिवार से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी और संघ से जुड़े प्रवासियों को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed