फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prajapita Brahma Kumari took out Shiva procession with great pomp

Agra News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने धूमधाम से निकाली शिव शोभायात्रा

Sat, 09 Mar 2024 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prajapita Brahma Kumari took out Shiva procession with great pomp
कासगंज। शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तरफ से नगर में धूमधाम से परमपिता शिव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा-यात्रा में लोगों को शिव संदेश भी दिया गया। सामाजिक बुराइयों व नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया। शुभारंभ बीके सरोज ने शिव ध्वज फहरा कर किया। बीके करुणा, जयप्रकाश अग्रवाल, सुलोचना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्विलत कर और केक काटकर शिवजयंती मनाई।
विज्ञापन

सुबह नगर के घंटाघर, नदरई गेट, स्टेट बैंक कॉलोनी, ऑफीसर्स कॉलोनी होते हुए विश्व बैंक कॉलोनी तक भगवान शिव की शोभायात्रा निकाल कर शिव-संदेश दिया गया। संस्था की संचालिका बीके सरोज ने कहा कि ढ़ाई इंच की बीड़ी है यही मौत की सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि नशा जीवन के लिए अच्छा नहीं है। लोग नशा से दूर रहें। इससे वह और उनका परिवार खुश रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की शिक्षा दे रहा है। सतधर्म, नई दैवी सृष्टि की स्थापना करने और मानव मात्र को दुखों से छुड़ाने के लिए परमधाम से परमपिता शिव परमात्मा का दिव्य अवतरण होता है। संस्था के कलाकारों द्वारा शिव-शंकर की लघुनाटिका भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान रामप्रकाश चौहान, मधुर पुंढीर, रामप्रकाश यादव, लक्ष्मी तायल, ओमप्रकाश यादव, रामेश्वर, रामबाबू, बीके लता, सीमा, रूबी, नीरज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed