फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan went missing while making a video call while sitting on the boat no clue found even on second day

Mathura: नाव पर बैठकर वीडियो कॉल करते-करते लापता हुआ प्रधान...दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Tue, 12 Mar 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

अलीगढ़ के नारायणपुर निवासी प्रधान सचिन का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर और पीएसी फ्लड के जवान केशीघाट से लेकर देवरहा बाबा घाट तक यमुना में उसकी तलाश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Pradhan went missing while making a video call while sitting on the boat no clue found even on second day
मथुरा। यमुना

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में चार दोस्तों के साथ अलीगढ़ के नारायणपुर निवासी प्रधान सचिन की तलाश में दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस लगी है। गोताखोर और पीएसी फ्लड के जवान केशीघाट से लेकर देवरहा बाबा घाट तक यमुना में उसकी तलाश कर रहे हैं। उधर, प्रधान सचिन कुमार बाल्यान की पत्नी ने वृंदावन कोतवाली में घटना की तहरीर दी है, जिसे पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
खैर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर के प्रधान सचिन कुमार बाल्यान चार साथी राजकुमार, सुनील सिंह, गुलाब सिंह एवं नीरज के साथ शनिवार रात 12 बजे वृंदावन घूमने आए थे। केशीघाट पर गाड़ी से पहुंचने के बाद वह नाव पर वीडियोकॉल कर रहे थे, तभी से वह लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह यमुना में गिर गए हैं। इस पर पुलिस और पीएसी के जवान रात दिन उन्हें यमुना नदी में तलाश रहे हैं। वहीं स्वाट टीम एवं पुलिस टीमें मामले की छानबीन में लगी हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान सचिन कुमार की तलाश जारी है। प्रधान की पत्नी ने घटन की तहरीर दी है। उसे दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसएसपी द्वारा कई टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed