फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan's brother-in-law dies due to truck collision on highway in Midhakur

मिढ़ाकुर में हाईवे पर ट्रक की टक्कर से प्रधान के देवर की मौत

Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother-in-law dies due to truck collision on highway in Midhakur
मलपुरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर मिढ़ाकुर चौराहे पर शनिवार की रात ट्रक की टक्कर लगने से प्रधान वंदना सोलंकी के देवर लवकेश (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। शोक में रविवार को कस्बे की बाजार भी बंद रही।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लवकेश शनिवार की रात गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह पैदल घर आ रहा था। मिढ़ाकुर चौराहे पर पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से लवकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं प्रधान के देवर की मौत पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा मिढ़ाकुर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखा। एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के सिरौली-रोहता मार्ग पर शनिवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान सुखवीर सिंह (40) की मौत हो गई।
थाना मलपुरा के गांव सिरौली निवासी सुखवीर सिंह किसान थे। वे अपने परिवार के साथ थाना शाहगंज के अर्जुन नगर में रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुखवीर शनिवार की शाम गेहूं की फसल को देखने के लिए सिरौली गए थे। वहां से वह किसी काम से बमरौली अहीर चले गए थे। रात करीब 11 बजे सिरौली लौटते समय रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में मौत से पत्नी व बेटा-बेटी की रो रोकर हालत खराब है। एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed