फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Practice' in the reception of the candidates

‘अभ्यास’ में पास परीक्षार्थियों का अभिनंदन

Mon, 09 May 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 09 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
'Practice' in the reception of the candidates
‘अभ्यास’ में पास परीक्षार्थियों का अभिनंदन - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला फाउंडेशन और सेंटर फॉर एंबिशन की ओर से रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अभ्यास-2016’ प्री-बीफोर-प्री परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों का अभिनंदन किया गया। उनकी छात्रवृत्ति की घोषणा की गई। 
विज्ञापन

  मुख्य अतिथि पंकज चौधरी (आईपीएस) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेंटर फॉर एंबिशन के डायरेक्टर अमित सिंह ने बताया कि सर्वाधिक अंक पाने वाले 15 परीक्षार्थियों को संस्थान में पढ़ाई पर सौ फीसदी छात्रवृत्ति, इसके बाद के 35 चयनितों को 60 फीसदी और बाकी 100 चयनित परीक्षार्थियों को 40 फीसदी छात्रवृत्ति दी जाएगी। बता दें कि लिखित, मौखिक परीक्षा के साथ साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक पाने वालों का चयन किया गया। कार्यक्रम में सौ फीसदी छात्रवृत्ति पाने वालों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र दिया गया। बाकी सभी चयनित परीक्षार्थियों को भी प्रमाणपत्र दिया गया। 
विज्ञापन

 कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि डा. अरुणोदय वाजपेयी, प्रो. जेके शर्मा, नेमीचंद, संजय कटियार रहे। संचालन अमित सूरी, सचिन भारतीय ने किया। बरेली से आए ब्लास्टर डांस ग्रुप ने गणेश वंदना पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। पंकज चौधरी ने परीक्षार्थियों को सलाह दी कि तैयारी के पहले यह तय करें कि वह किसी फील्ड को क्यों चुनना चाहते हैं। एनसीईआरटी की किताबों, खासतौर कक्षा से 12 तक की किताबों को पढ़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सेंटर फॉर एंबिशन के चेयरमैन अजीत सिंह, डा. नीलेश आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिली सौ फीसदी छात्रवृत्ति 
प्रदीप कुमार, प्रतिभा यादव, रजनी राजपूत, भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार, रश्मि गुप्ता, दुष्यंत कुमार, वीनू चौहान, हुकुम सिंह, नंदिता चौहान, शशांक शेखर, हर्ष पाठक, कुमारी ज्योति, रतन प्रवाह, और दीक्षा। 


इनका भी हुआ सम्मान 
कार्यक्रम में सेंटर फॉर एंबिशन से पढ़ाई करके पीसीएस-2015 में चयनित विशु राजा चौहान, केपी सिंह, अकबर हुसैन, सुधीर कुमार, करुणेश कुमार, आशा परिहार, धीरज कुमार, सीमा, अवंतिका, एकलव्य, दिलीप, गौरवेंद्र का और उनके माता-पिता का सम्मान किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed