{"_id":"5775810e4f1c1b072779aba6","slug":"practical-exams-and-evaluation-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन ही नहीं प्रैक्टिकल एग्जाम में भी देरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन ही नहीं प्रैक्टिकल एग्जाम में भी देरी
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने अभी तक नहीं कराए प्रैक्टिकल
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में देरी का कारण मूल्यांकन ही नहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम भी है। अभी तक सभी वर्गों में संबंधित विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम विश्वविद्यालय नहीं करा पाया है। प्रैक्टिकल में देरी का असर परिणाम पर पड़ेगा।
परीक्षा परिणाम में देरी से विश्वविद्यालय के करीब छह लाख 53 हजार छात्रों के भविष्य पर संकट है। अभी तक 50 फीसदी कापियों का भी मूल्यांकन नहीं हो पाया है। 30 जून तक सभी विषयों का परिणाम जारी हो जाना चाहिए था। मूल्यांकन की रफ्तार को देखते हुए 15 जुलाई तक सभी विषयों के परिणाम घोषित होने की संभावना नहीं दिख रही है। गुरुवार को कुलसचिव केएन सिंह ने मूल्यांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कला, विज्ञान, वाणिज्य वर्ग के परीक्षकों की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने बताया कि बीकॉम फाइनल का परिणाम एक-दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा।
कड़े सवाल पूछे जाने का विरोध
विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित दाऊदयाल संस्थान में गुरुवार को बीएससी कंप्यूटर साइंस का प्रैक्टिकल एग्जाम हुआ। परीक्षकों के अधिकतर सवालों के जवाब छात्र नहीं दे पाए। बाहर निकलकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शित किया। कड़े सवाल पूछे जाने का आरोप लगाया।