फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prabhu Park will be lit with one lakh lamps on Narak Chaturdashi

Agra News: नरक चतुर्दशी पर एक लाख दीपकों से जगमगाएगा प्रभुपार्क

Tue, 07 Nov 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Prabhu Park will be lit with one lakh lamps on Narak Chaturdashi
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नरक चतुर्दशी पर प्रभुपार्क पर 101108 दीपक जलाए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता और नगर के लोगों की सहभागिता के लिए केशव भवन संघ पर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इस विशेष आयोजन के लिए रूपरेखा तय की गईविभाग व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु ने कहा कि आरएसएस के द्वारा नरक चतुर्दशी (शनिवार) को प्रभुपार्क में स्वयं सेवक एवं नगरवासियों के द्वारा मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। प्रभुपार्क पर शाम 5 बजे एक साथ एक लाख, एक हजार, एक सौ आठ दीपक जलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रत्येक परिवार से आग्रह कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहें। जिला प्रचारक संदीप ने कहा नगरवासी परिवार सहित आकर आनंद की अनुभूति करें। प्रत्येक परिवार 21 दीपक लेकर आए और उन्हें पार्क पर सभी के साथ प्रज्ज्वलित करें। यह सामूहिक पर्व होगा। इससे समरसता बढ़ेगी और बच्चे अपने पर्व के प्रति जागरूक होंगे। इस दौरान नगर संघ चालक कौशल साहू, नगर कार्यवाह जुगेंद्र, सह नगर कार्यवाह हिमांशु, नगर प्रचारक दिलीप, जिला प्रचार प्रमुख सुनील सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वयं सेवक मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed