फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Powerful Performance Brings Dr. Hedgewar to Life on Stage, Captivates Audience in Agra

UP: सूरसदन में जीवंत हुए डॉ. हेडगेवार, सशक्त अभिनय और राष्ट्रभक्ति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Mon, 22 Jun 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 09:47 AM IST
सार

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में 'युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' महानाट्य का मंचन किया गया। 50 से अधिक कलाकारों ने डॉ. हेडगेवार के जीवन, संघर्ष और संघ स्थापना की यात्रा को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Powerful Performance Brings Dr. Hedgewar to Life on Stage, Captivates Audience in Agra
शताब्दी वर्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में ''युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार : संघ सृजन का भाव नाट्य आविष्कार'' का मंचन किया गया। इस महानाट्य में 50 से अधिक कलाकारों ने संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन को मंच पर प्रस्तुत किया। इसका आयोजन डॉ. हेडगेवार महानाट्य आयोजन समिति और भारत विकास परिषद संकल्प (आगरा ब्रज प्रांत) के संयुक्त सहयोग से हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: 39.6°C पहुंचा तापमान, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी; जानें कब मिलेगी राहत
विज्ञापन



नाटक लगभग सवा दो घंटे चला। इसमें डॉ. हेडगेवार के बाल्यकाल को दर्शाया गया। उनकी क्रांतिकारी गतिविधियों को भी मंच पर प्रस्तुत किया गया। वर्ष 1925 में नागपुर में संघ स्थापना के ऐतिहासिक प्रसंगों को सजीवता से दिखाया गया। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगकर्मी सतीश खेकाले ने डॉ. हेडगेवार की मुख्य भूमिका निभाई। उनके सशक्त अभिनय और संवाद ने दर्शकों का ध्यान खींचा। मंच सज्जा, संगीत और प्रकाश व्यवस्था ने राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: दुकान में घुसकर मारी गोली, घायल अवस्था में भी बदमाशों से भिड़ा युवक, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना


मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने बताया कि यह आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कुलपति आशु रानी, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्र और विशिष्ट अतिथि पूरन डावर ने डॉ. हेडगेवार के राष्ट्रचिंतन, संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रेरणादायी बताया।


ये भी पढ़ें -   UP: दो साल से गायब बेटी ने अनजान नंबर से की कॉल, ताजमहल के पास बताई लोकेशन; तलाश में बंगाल से आई मां

स्वागताध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक तरुण शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, धर्मपाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed