फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power supply remained disrupted for two hours due to a fault in the Sikandra substation's breaker.

Agra News: सिकंदरा सबस्टेशन के ब्रेकर में फाॅल्ट से दो घंटे गुल रही बिजली

Thu, 01 Oct 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for two hours due to a fault in the Sikandra substation's breaker.
आगरा। सिकंदरा 33 केवी सबस्टेशन के ब्रेकर में फॉल्ट के कारण बुधवार शाम को इससे जुड़े क्षेत्राें में बिजली का संकट आ गया। इस वजह से बोदला-1, तेज शू, श्रीजी पुरम, औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी और सिकंदरा क्षेत्र के फीडर से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। शाम को 6 बजे से रात 8 बजे के बीच यह संकट बना रहा। रात में फॉल्ट ठीक किया जा सका, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिकंदरा सबस्टेशन की सीटी और ब्रेकर में आई तकनीकी खराबी के कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में शाम छह बजे बिजली गुल हो गई। इससे औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी की फैक्टरियों में मशीनें ठप हो गईं तो आवासीय क्षेत्रों के लोग परेशान हो गए। अचानक बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों और औद्योगिक इकाइयों ने कॉल सेंटर पर फोन करना शुरू कर दिया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों द्वारा फॉल्ट को ठीक करने और लाइन को दुरुस्त करने का काम किया गया। रात आठ बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई। सबस्टेशन के ब्रेकर में कुछ खामी आ जाने से यह शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed