{"_id":"66ee3dde405d806b6809cf24","slug":"power-failure-in-the-district-hospital-of-agra-5-patients-were-stuck-in-lift-for-half-an-hour-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के जिला अस्पताल में बत्ती हुई गुल, आधा घंटे लिफ्ट में फंसे रहे 5 मरीज; हालत हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के जिला अस्पताल में बत्ती हुई गुल, आधा घंटे लिफ्ट में फंसे रहे 5 मरीज; हालत हुई खराब
Sat, 21 Sep 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:00 AM IST
सार
आगरा के जिला अस्पताल में पांच मरीजों की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब वे लिफ्ट में फंस गए। बत्ती गुल होने से लिफ्ट बीच में हुई रुक गई। आधा घंटे बाद लिफ्ट चालू हो सकी, इस दौरान एक बुजुर्ग की हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
मरीज लिफ्ट में फंसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल में बिजली गुल हो जाने से करीब आधा घंटा तक पांच मरीज लिफ्ट में फंसे रहे। घबराहट होने से बुजुर्ग मरीज की हालत खराब हो गई। फंसे मरीजों ने लिफ्ट में लिखे नंबर पर फोन किया, उसके बाद जनरेटर चलाया गया। मरीजों ने बाहर निकलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
धनौली निवासी मंजू ने बताया कि वाकया दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। वह अपनी सास विमला देवी के साथ दूसरी मंजिल पर डॉक्टर को दिखाने आई थीं। सांस और वायरल बुखार की दिक्कत है। लिफ्ट में तीन और मरीज थे। इसी बीच बिजली चली गई। कुछ देर होने पर भी बिजली नहीं आई तो अंदर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सास की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर अन्य मरीज ने लिफ्ट में लिखे नंबर पर फोन किया, इसके बाद जनरेटर चला और नीचे लिफ्ट आई। आधा घंटा तक लिफ्ट में फंसे रहने से बीमार सास की जान पर बन आई। बाहर निकलने पर सास को बेंच पर लिटाया। हालत सामान्य होने पर घर गई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली चली गई थी, करीब 10 मिनट में जनरेटर चला दिया था। अभी ऑटोमेटिक तरीके से जनरेटर स्टार्ट नहीं होता है, इसकी सुविधा के लिए प्रयास किया जा रहा है।