फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power cut on Holi 2019 in uttar pradesh

होली पर प्रदेश को मिलेगी भरपूर बिजली, ऊर्जा मंत्री ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

Tue, 05 Mar 2019 07:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
power cut on Holi 2019 in uttar pradesh
electricity
इस बार होली पर प्रदेश को भरपूर बिजली मिलेगी। 20 मार्च की शाम से 21 मार्च की शाम तक प्रदेश के सभी जिलों को कटौती मुक्त रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही हर बिजली घर पर फाल्ट दुरुस्त करने को अतिरिक्त टीमें बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि होली पर बिजली का कहीं कोई संकट नहीं होने दिया जाएगा। मोबाइल ट्रांसफार्मरों की भी व्यवस्था कराई जा रही है। विद्युत विभाग को दो दिन निर्बाध रूप से बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


20 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 21 मार्च को रंग खेला जाएगा। होली पर बिजली-पानी का संकट न हो इसके लिए अभी से व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। भरपूर बिजली देने का प्लान तैयार कर लिया गया है। 20 और 21 मार्च को सभी जिले कटौती मुक्त रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'लापरवाही बर्दाश्त नहीं'

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सभी बिजली अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सभी से कहा गया है कि बिजलीघर वार अतिरिक्त टीमों का गठन कर लिया जाए। अगर कहीं फाल्ट भी होता है तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि सभी जगह मोबाइल ट्रांसफार्मर का भी इंतजाम कर लिया जाए है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं होली के लिए बिजली-पानी की व्यवस्था मुकम्मल करने को अफसरों के साथ बैठक कर ली जाए। अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed