{"_id":"5c041b55bdec22415b09644f","slug":"power-cut-of-saifai-airstrip-by-dvvnl-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी गढ़ में बड़ी कार्रवाई, बकाया जमा न करने पर सैफई हवाई पट्टी की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी गढ़ में बड़ी कार्रवाई, बकाया जमा न करने पर सैफई हवाई पट्टी की बिजली काटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 03 Dec 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल का भुगतान न होने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने इटावा के सैफई हवाई पट्टी की बिजली काट दी है। पिछले साढ़े चार साल से एक करोड़ रुपया बकाया चला आ रहा था। कई बार नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने पर दक्षिणांचल ने समाजवादी गढ़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
सपा सरकार में यह हवाई पट्टी वीआईपी होती है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में इस पट्टी पर आए दिन हवाई जहाज उतरते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के हवाई जहाज उतरे हैं।
हवाई पट्टी बनने के बाद इसके प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने यहां के लिए बिजली कनेक्शन लिया था। मगर, शुरू से ही इसके भुगतान पर ध्यान नहीं दिया गया। सपा सरकार के दौरान तो किसी अधिकारियों ने इसके भुगतान के लिए नोटिस भी नहीं दिया। ऐसी स्थिति में बकाये की धनराशि एक करोड़ तक पहुंच गई।

एक करोड़ रुपए बकाया
दक्षिणांचल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि साढ़े चार साल से एक करोड़ रुपये का भुगतान न होने पर शुक्रवार को हवाई पट्टी की बिजली काट दी गई। ऐसे में हवाई पट्टी के संचालन और रखरखाव से जुड़े कर्मचारी अंधेरे में रहने को विवश हैं। इस हवाई पट्टी के रखरखाव व संचालन के लिए उपजिलाधिकारी सैफई नोडल प्रभारी हैं।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि हाल ही में एसडीएम सैफई हेम सिंह ने बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए उन्हें पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने शासन से बजट मिलने के साथ ही बकाये बिल का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में शासन को भी एक पत्र भेजा है। मगर, दक्षिणांचल के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं होगा, वह कनेक्शन नहीं जोड़ेंगे। बता दें कि योगी सरकार में ऊर्जा निगम बकायेदारी वसूलने में लगे हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।