आगरा में खोखली हो रहीं सड़कें: पानी उतरा तो सामने आई डरावनी हकीकत, लोगों में आक्रोश
आगरा में बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार को रातभर कई सड़कों पर पानी भरा रहा। शनिवार सुबह जब सड़कों से पानी उतरा तो डरावनी हकीत सामने आई। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश के बाद सड़कों का धंसना जारी है। बारिश के बाद कमला नगर में सड़क से जब पानी उतरा तो शनिवार की सुबह जगह-जगह गड्ढे नजर गए। एक मकान के पास खड़ी कार भी गड्ढे में फंस गई। शहर के अन्य इलाकों की सड़कों पर भी गड्ढे हो गए हैं।
दयालबाग में सीवर लाइन की लीकेज के कारण गुरुवार को धंसी सड़क का गड्ढा और चौड़ा हो गया है। सड़क धंसने के 36 घंटे बाद भी शहर का सीवर सिस्टम संभाल रही कंपनी वीए टेक वबाग ने काम शुरू नहीं किया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
इसी गड्ढे में गुरुवार रात को दयालबाग निवासी दंपती कार समेत गिर गए थे। इस हादसे में वह बाल-बाल बचे। हालांकि उनकी कार को नुकसान हुआ है। शनिवार सुबह यह गड्ढा और बड़ा हो गया। सड़क की एक साइड को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।
निरीक्षण करने पहुंचे विधायक
शुक्रवार शाम को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल निरीक्षण के लिए पहुंचे। विधायक खंडेलवाल ने जिलाधिकारी व जल निगम के चीफ इंजीनियर से वार्ता कर तत्काल धंसी सड़क दुरुस्त करने तथा राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।
क्षेत्रीय लोगों ने दोपहर में किया प्रदर्शन
दयालबाग क्षेत्र के लोगों ने 100 फीट रोड पर गड्ढे पर जलनिगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई की सीवर संभाल रही कंपनी वीए टेक वबाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द निर्माण की मांग की। सौरभ चौधरी ने बताया कि दयालबाग रोड पर यह 10वां गड्ढा है।
देर रात चोक हुआ सीवर
शुक्रवार को दयालबाग के 100 फीट रोड में हुए सीवर लाइन लीकेज के बाद रोड धंस गई, जिससे मेन सीवर लाइन बंद हो गई। इस वजह से रात में कॉलोनियों की सीवर लाइन चोक हो गई और सीवर उफान मारने लगा। मधुबन एनक्लेव, सूर्या एनक्लेव, जयराम बाग, बसेरा एन्कलेव कॉलोनी में सीवर उफनकर घरों के सामने भर गया।