{"_id":"69954562ed26fa71bc0dd80b","slug":"potato-prices-crash-to-500-state-seeks-central-nod-for-government-procurement-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आलू का भाव गिरा, किसान परेशान; सरकारी खरीद के लिए राज्य ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आलू का भाव गिरा, किसान परेशान; सरकारी खरीद के लिए राज्य ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
Wed, 18 Feb 2026 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:21 AM IST
सार
बाजार भाव में गिरावट के बीच राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आलू की सरकारी खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा है। राज्य सरकार ने यह कदम आगरा और आसपास के जनपदों में आलू कारोबार से जुड़े किसान व कारोबारियों की चिंता को देखते हुए उठाया है।
विज्ञापन
आलू का ढेर । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर के भाजपा विधायक डा़ॅ धर्मपाल सिंह, फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और कई किसान संगठनों ने आलू को लाभकारी मूल्य पर सरकार से खरीदने की मांग की थी। इसी के बाद राज्य सरकार ने एत्मातदपुर विधायक को पत्र लिखकर प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी है।
जिले के करीब 80 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती की जाती है। आलू खुदाई शुरू इसी हफ्ते से शुरू होगी। कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इस समय व्यापारियों में खरीदारी को लेकर उत्साह कम दिखाई दे रहा है। उसका कारण बीते वर्ष के आखिरी दिनों में भंडारित आलू के मंडी में अच्छे भाव से न बिकना रहा है। हालांकि किसान मौसम में लगातार तापमान उतार-चढ़ाव के कारण पिछले वर्ष से कम उपज का अनुमान लगा रहे हैं।
इससे उन्हें भविष्य में अच्छे भाव के मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में मंडियों में आलू की स्थित खराब है। आलू 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है, जो लागत मूल्य से आधे से भी कम हैं। मंडियों की यह स्थित किसानों को डरा रही है। आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखने पर ज्यादा लागत आ रही है, जिसे कम करने के लिए भी नेताओं ने हाल ही में सरकार को पत्र लिखा था। अब राज्य सरकार के केंद्र को प्रस्ताव भेजने के बाद आगरा और आसपास के आलू किसानों को अच्छे दिन आने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
सरकारी खरीद से मिलेगी राहत
किसान मलूपुर ईशू चौधरी ने बताया कि आलू की प्रति पैकेट लागत करीब 700 से 800 आती है और मंडियों में 250 से 300 बिक रहा है। सरकार खरीद शुरू करेगी तो लागत वसूल होने से राहत मिलेगी। - ,
पिछले साल हुआ था घाटा
किसान खंदौली रॉबी मुकदम का कहना है कि पिछली बार आकू की खेती में घाटा हुआ था। इस साल कम पैदावार है। ऊपर से दाम कम होने से और मुश्किल बढ़ने की चिंता है। सरकारी खरीद होने से और अच्छे भाव मिल सकते हैं।