फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato price in markets of agra

आलू पर मुनाफाखोरी हावी, आम आदमी को पड़ रहा महंगा, यह हैं थोक बाजार के दाम

Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
सार

आगरा में थोक बाजार में आलू की आवक बढ़ने से कीमत 12-13 रुपये किलो तक आ गई है। लेकिन मुनाफाखोरी हावी होने के कारण खुदरा बाजार में अब भी लोगों को 20-25 रुपये किलो में खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Potato price in markets of agra
फाइल फोटो

विस्तार

सब्जियों का राजा आलू इस सीजन महंगा ही रहा है। पिछले साल इस सीजन में आलू का भाव 6-7 रुपये किलो था। जबकि हाल के दिनों में इसके मूल्य 20 से 30 रुपये किलो तक बने रहे। अब धीरे-धीरे कीमत उतरनी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थोक मंडी में आलू की 50 से 60 ट्राली आई हैं। अभी तक 30-40 ट्राली ही आ पा रहीं थीं। इसका असर कीमतों पर पड़ा है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि इस समय नया आलू चल रहा है। आगामी दिनों में आवक और बढ़ने से कीमतों पर और फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन


सब्जियों के दामों में मिला-जुला असर है। कुछ सस्ती तो कुछ महंगी चल रही हैं। आसपास के क्षेत्रों से आने वाली पालक, मेथी, धनियां सस्ते हैं तो शहर के बाहर से आ रहे मटर, भिंडी, करेला आदि ऊंचे दामों में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है सब्जियों की कीमत

 
थोक मंडी के दाम (10 दिन पहले)  अब         फुटकर मूल्य                 
आलू  18-20 12-13 आलू     20-25
मटर   25-30 17-18 मटर      30-35 
प्याज   30-32 25-26 प्याज     30-36 
करेला 50-52 40-42  करेला    60-65 
पालक 8-10 3-5 पालक    12-15
नींबू   35-37 28-30 नींबू       45-50
टमाटर 18-20 14-15 टमाटर    20-25
पत्ता गोभी 10-12 6-7 पत्ता गोभी  12-18
फूल गोभी 13-15 8-10 फूल गोभी  16-20

 

आवक बढ़ने से गिरे दाम

थोक विक्रेता शकील ने बताया कि थोक मंडी में आलू की आवक बढ़ी है। दाम गिरकर 12-13 रुपये किलो तक आ गए हैं। कुछ अन्य सब्जियों के दामों में भी कटौती हुई है। 

सहालग खत्म होने से और गिर सकती है कीमत

विक्रेता राजकुमार ने बताया कि पिछले साल इसी सीजन में आलू 6-7 रुपये किलो तक बिका था। लेकिन, इस बार कीमतें अधिक ही रही हैं। सहालग खत्म होने से कीमत और गिर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed