{"_id":"61b82af64369b32b4e251c58","slug":"potato-and-tomato-prices-fell-inflation-vegetable-market-today-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: आलू-टमाटर के गिरे दाम, महंगाई से परेशान आमजन को मिली राहत, अभी और सस्ता होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: आलू-टमाटर के गिरे दाम, महंगाई से परेशान आमजन को मिली राहत, अभी और सस्ता होने की उम्मीद
Tue, 14 Dec 2021 10:56 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:56 AM IST
सार
सब्जियों के दामों में गिरावट आने से आम आदमी की रसाई का बजट कुछ सुधरने की उम्मीद है। बाजार में आलू के दाम अभी और कम होने की उम्मीदें जताईं जा रही हैं।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जियों के भाव में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आलू, टमाटर, प्याज के अलावा अन्य सब्जियों के भाव कम हुए हैं। मौजूदा समय में आलू 10 से 15 रुपये तो वहीं टमाटर 20 रुपये किलो पर आ गया है।
एक महीने पहले टमाटर 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं सप्ताह भर पहले टमाटर की कीमत तीस रुपये थी। मौजूदा समय में टमाटर 20 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह बाजार में नए आलू की आवक बढ़ने से आलू 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा है। 80 रुपये किलो तक बिक चुका प्याज मौजूदा समय में 20 रुपये किलो बिक रहा है। इसके साथ ही अन्य सब्जियों के दामों में भी एक सप्ताह में गिरावट आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय सब्जियां बाजार में आने से कीमत कम हुई है। टमाटर और आलू अभी और सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बोले दुकानदार
मैनपुरी सहित आसपास के जनपदों से सब्जी मंडी में आ रही है। इस कारण मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ी है और उनका भाव कम हुआ है। -रामबली
आवक अधिक होने पर भाव घट जाता है। मौजूदा समय में सब्जियों की आवक मंडी में बढ़ गई है। नया आलू भी खूब मंडी में आ रहा है। -रंजीत कुमार
सब्जियों का भाव कम होने से ग्राहकों को राहत मिली है। आलू, टमाटर, प्याज से लेकर अन्य सभी सब्जियों के दाम गिरे हैं। -मानिक चंद्र
एक महीने पहले तक सब्जियों का भाव आसमान छू रहा था। अब भाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। नया आलू 10 से 15 रुपये किलो मिल रहा है। -विशाल गुप्ता
सब्जी सप्ताह भर पहले का भाव आज का भाव
टमाटर 30 20
प्याज 20 20
आलू नया 15 10 से 15
मटर 50 40
बंदगोभी 30 20
शिमला मिर्च 60 40
मूली 20 10
नोट-सब्जी का भाव प्रति किलो में है। यह भाव शहर की फुटकार मंडी के अनुसार है।
याद रहेंगे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह: परिजनों को हर पल सता रही बेटे की याद, पिता गुमसुम, मां के नहीं थम रहे आंसू