फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posters of migration and selling houses in mainpuri

मैनपुरी: लोगों ने घरों के बाहर लगाए पलायन और मकान बेचने के पोस्टर, जानिए क्या है मामला

Fri, 25 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

कस्बा कुसमरा के एक मोहल्ले से 13 वर्षीय लड़की लापता होने पर कुछ लोगों के मकानों में दूसरे समुदाय के लोगों ने तलाशी ली। इस पर वे भड़क गए और अपने घरों के बाहर मकान बेचने के पोस्टर चस्पां कर दिए। 

विज्ञापन
Posters of migration and selling houses in mainpuri
एक मकान की दीवार पर चस्पां पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के कस्बा कुसमरा में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की पुत्री के लापता होने के मामले में कोरी समाज के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन और मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए। उनका कहना था कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस वजह से वे लोग घर बेचकर चले जाएंगे। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर को उतरवाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

 
कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने बताया दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की 13 वर्षीय पुत्री मंगलवार रात लापता हो गई। पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र देने के साथ ही किशोरी की तलाश शुरू की गई। इस बीच शक के आधार पर मोहल्ले के कई घरों में तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


मोहल्ले में कोरी समाज के कुछ लोगों के घर भी हैं। घटना के बाद गुरुवार को कोरी समाज के पांच लोगों ने अपने घर के बाहर पलायन करने और मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए। जानकारी पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घरों में मौजूद लोगों से पलायन कर जाने की वजह के बारे में पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है तो वह पुलिस को बताए। हर हाल में उसका समाधान किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने घरों के बाहर लगे बैनर हटवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घरों में तलाशी से भड़के लोग
समाज के लोगों का कहना था कि उक्त व्यक्ति की पुत्री दिल्ली में मिल गई थी। इसके बाद भी बुधवार रात करीब 50-60 लोग घर में घुस आए और तलाशी ली। घर के सभी लोग बेहद डर गए थे। इस वजह से वह लोग पलायन को मजबूर हुए हैं।

माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
गुरुवार को पलायन करने से संबंधित पोस्टर सोनू, शंभूदयाल, मुकेश, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार के घरों के बाहर लगाए गए। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों के बहकावे में आकर यह पोस्टर लगाए गए हैं। सभी के बीच में आपसी बातचीत से समझौता हो गया है। माहौल बिगड़ने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घरों में तलाशी लिए जाने को लेकर लोग भड़के थे, सभी को समझा बुझाकर स्थिति को सामान्य कर लिया गया है। अब वहां किसी भी तरह की समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed