फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Postage stamp fraud: Chhata sub post office CBI will investigate After Bulandshahr

डाक-टिकट फर्जीवाड़ा: बुलंदशहर के बाद अब छाता उप डाकघर पर नजर, सीबीआई करेगी जांच

Thu, 23 Jan 2025 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 01:03 PM IST
सार

मथुरा के छाता डाकघर में फर्जी टिकट के सहारे रजिस्ट्री और साधारण डाक भेजने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में जांच अब सीबीआई करेगी। 
 

विज्ञापन
Postage stamp fraud: Chhata sub post office CBI will investigate After Bulandshahr
छाता डाकघर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता उप डाकघर से फर्जी टिकट मेल भेजने के मामले में निलंबित उप डाकपाल व क्लर्क से पूछताछ के बाद मुख्य डाकघर की जांच टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके बाद भी टीम को डाक भेजने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका। दोनों ही निलंबित कर्मचारी कुछ ज्यादा बताने से बच रहे हैं। अब इस प्रकरण की जांच सीबीआई की टीम करेगी, जिसमें कई स्तर से जांच होगी।
विज्ञापन


छाता उप डाकघर में निलंबित उप डाकपाल मदन लाल व क्लर्क मोहित ने मिलकर फर्जी टिकट के जरिए प्रतिदिन 1000 से 1500 डाक भेजी थी, दोनों ने मिलकर खूब फर्जीवाड़ा का खेल खेला। 1 जनवरी को प्रवर डाक अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। जिससे डाकघर की जांच में यह कर्मचारी बाधा नहीं बनें, लेकिन जांच टीम को दोनों ही कर्मचारी कुछ ज्यादा नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय डाकघर के अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं। उधर विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फर्जी टिकट से मेल भेजने की जांच सीबीआई करेगी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर 2024 को बुलंदशहर के लखावटी डाकघर में फर्जी टिकट लगाकर मेल करने का भी मामला पकड़ा गया था। वहां डाकघर के कर्मचारी फर्जीवाड़े में शामिल मिले थे। डाकघर के निरीक्षण के दौरान डाक अधीक्षक ने इस मामले को पकड़ा था। जहां पर उप डाकपाल और बाबू के साथ चपरासी इस फर्जी टिकट की गड़बड़ी में निलंबित कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखावटी डाकघर की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसमें टीम ने दो करोड़ से अधिक के फर्जी टिकट का घोटाला पकड़ा था। अब मथुरा छाता उप डाकघर के तार बुलंदशहर से जुड़े होने की आशंका जताई है। यहां भी बाहरी व्यक्ति आकर डाक भेजता था। प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि जांच चल रही है अब कुछ बता नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed