फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   post offiice lic, baank

जांच के लिए डाक विभाग ने बनाई टीम, निवेशकों के लिए बयान

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
post offiice lic, baank
सोरों(कासगंज)। कस्बे के डाकघर में निवेशकों के साथ हुई घोटालेबाजी की जांच के लिए डाक विभाग ने टीम गठित कर दी है। सहायक डाक अधीक्षक को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच टीम ने गुरुवार को निवेशकों के बयान दर्ज किए हैं। उनसे डाकघर संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। अधिकांश के पास डाक विभाग की पासबुक नहीं हैं।
विज्ञापन

सोरों के डाकघर की एजेंट मृदुला अग्रवाल एवं उनके बेटे आशीष अग्रवाल ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की है। आशीष एलआईसी का एजेंट है। निवेशक विजय कुमार के नेतृत्व में जांच टीम बना दी है। टीम में सोरों के पोस्टमास्टर सुभाष द्विवेदी को भी शामिल किया गया है। अधिकांश उपभोक्ता टीम के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उनके पास डाकघर की पासबुक ही नहीं थी और न ही उन्हें खातों की संख्या पता है। ऐसे में डाक विभाग यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि उपभोक्ताओं के खाते में कितनी धनराशि है। एजेंट ने खातों में धनराशि जमा की है या नहीं। खातों की जानकारी के लिए जांच टीम ने उपभोक्ताओं से उनके आधार कार्ड मांगे हैं।
विज्ञापन

यह जालसाजी योजनाबद्ध तरीके से की गई। सोरों में जालसाज मां बेटे का मकान भी है, लेकिन मां बेटे ने बैंक में यह मकान पहले ही गिरवी रख दिया है। मकान के अलावा किराए की दुकान में मौजूद कपड़े की जमानत पर ढाई लाख रुपये केनरा बैंक से जालसाज आशीष ने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक भी जुटा रहे साक्ष्य, सबूत
कासगंज। मामले की विवेचना कर रहे विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहर सिंह भी इस मामले में साक्ष्य और सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। विवेचक ने उपभोक्ताओं से खाते से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। विवेचक डाकघर में भी खातों का ब्योरा देखेंगे।

एक नजर-
- 260 से अधिक उपभोक्ता अब तक आए सामने।
- 50 से 80 लाख रुपये तक का बताया जा रहा है घोटाला
- जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हम उनके सहयोगी के रूप में काम करते हुए खातों का ब्योरा खंगाल रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं से उनके आधार कार्ड मांगे गए हैं।
-सुभाष द्विवेदी, पोस्टमास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed